Apple का बड़ा कदम, एप स्टोर के बाद बच्चों के गेमिंग सेक्शन से हटाए गैम्बलिंग एप विज्ञापन
एपल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने बच्चों के गेमिंग सेक्शन के बगल में दिखाई देने वाले गैंबलिंग एप के सुझावों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। बता दे कि कंपनी ने इसी सप्ताह मंगलवार को एप स्टोर पर नए विज्ञापन के लिए स्थान पेश किया है।

विस्तार
एपल ने अपने एप स्टोर से जुए और कुछ अन्य श्रेणियों से संबंधित विज्ञापनों को बंद करने के बाद बच्चों के गेम एप सेक्शन से भी इस प्रकार के विज्ञापनों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव अस्थायी रूप से और डेवलपर्स द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद किया गया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एपल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने बच्चों के गेमिंग सेक्शन के बगल में दिखाई देने वाले गैंबलिंग एप के सुझावों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने इसी सप्ताह मंगलवार को एप स्टोर पर नए विज्ञापन के लिए स्थान पेश किया है।
ये भी पढ़ें: Mivi Fort S200 Review: घर को थियेटर बनाने वाला पावरफुल और किफायती साउंडबार
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बुधवार को ट्विटर पर इस समस्या का खुलासा तब हुआ जब रिकवरमी सेक्शन के नीचे "जैकपॉट वर्ल्ड" के लिए एक सुझाव दिखाई दिया, जो एक एप है और यह एप यूजर्स को जुए की लत को छोड़ने में मदद करता है। एक अन्य ट्विटर यूजर ने भी इसी पेज पर हॉर्स बेटिंग एप का विज्ञापन खोजा। अन्य ट्विटर यूजर्स ने बच्चों के खेलों वाले सेक्शन में सूचीबद्ध खेल सट्टेबाजी और जुआ विज्ञापनों को देखा। इसके बाद इसी हफ्ते में कई सारे एप डेवलपर्स ने ट्विटर के माध्यम से जुए के विज्ञापनों के विरोध में शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ने भारत में बंद किया अपना यह कारोबार, लाखों लोग होंगे प्रभावित!
इसके बाद एपल की यह कार्रवाई की गई है। एपल ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी अस्थायी रूप से बच्चों के गेमिंग सेक्शन के बगल में दिखाई देने वाले गैंबलिंग एप के सुझावों को हटा रही है। बता दें कि हाल ही में 26 अक्तूबर को ही कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नवीनतम संस्करण को जारी किया है। जिसमें iPadOS 16.1 और iOS 16.1 भी शामिल हैं।