इस कंपनी के सिम कार्ड पर मिल रहा है एक साल तक फ्री में Amazon prime देखने का मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 03 Oct 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Bsnl customers now get the free membership of Amazon prime for one year
Amazon Prime Video

    (BSNL) ने अपने ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने अपने एक बयान में कहा है कि यह ऑफर कुछ चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए है। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत 399 रुपये और 745 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को फिल्म, टीवी शोज, अमेजॉन प्राइम सर्विस और ई-बुक पढ़ने का मौका मिलेगा। गौरतलब हो, कि अमेजॉन के अगर आप अभी 1 साल के लिए प्राइम मेंबरशिप लेते हैं तो आपको 999 रुपये खर्च करने होंगे। जो कि बीएसएनएल के ग्राहकों को फ्री में दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    अगर आपके पास बीएसएनएल का नंबर नहीं है तो जल्दी किजिए कहीं मौका आपके हाथ से निकल ना जाए। नंबर लेने के बाद आप 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान खरीदें या फिर 745 रुपये का ब्रॉडबैंड रिचार्ज भी करा सकते हैं। इसके बाद BSNL की वेबसाइट पर जाकर और 'BSNL-Amazon offer' के बैनल पर क्लिक करें,और अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी का इंतजार करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद ओटीपी डालकर अमेजॉन प्राइम एक्टिव करें। अब अमेजॉन प्राइम वीडियो ऐप डाउनलोड करें और फ्री वीडियो का मजा लें। बता दें कि BSNL ने कुछ ही दिन पहले दो नए प्री-पेड प्लान लांच किए हैं जिन्हें कंपनी ने अनंत और अनंत प्लस नाम दिया है। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की कीमत क्रमशः 105 और 328 रुपये है।

    हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अन्य सर्किल में ये प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की खासियतों की बात करें दोनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। 105 रुपये वाले प्लान की वैधता 26 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें