BSNL के इस 18 रुपये वाले प्लान में रोज मिलेगा 1.8GB डाटा
BSNL का 18 रुपये वाला प्लान तमिलनाडु में भी हुआ उपलब्ध
रोज मिलेगा 1.8 जीबी डाटादो दिनों की है वैधता

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए तमिलनाडु में 18 रुपये का नया प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्लान को कॉम्बो 18 प्री-पेड प्लान नाम दिया गया है। बता दें यह प्लान पहले से अन्य सर्किल में मौजूद था लेकिन तमिलनाडु में इसे अब उपलब्ध कराया गया है।
BSNL के कॉम्बो 18 प्री-पेड प्लान के फायदे
इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.8 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत पूरे भारत में बीएसएनएल और गैर-बीएसएनएल नंबर्स पर 250 मिनट तक की मुफ्त कॉलिंग की जा सकेगी, हालांकि इस प्लान की वैधता महज दो दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद इस इंटरनेट की स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी।
तमिलनाडु के अलावा यह प्लान छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Vodafone के उपभोक्ताओं को लगा झटका, अब इन प्री-पेड प्लांस पर नहीं मिलेगा यह खास ऑफर
बता दें कि बीएसएनएल ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपने छह पैसे कैशबैक वाले ऑफर को दोबारा लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स को 31 मई तक हर कॉल पर 6 पैसा कैशबैक मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर को पिछले साल पेश किया था।
इस ऑफर का लाभ सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा, जो पांच मिनट से ज्यादा कॉलिंग करते हैं। इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक्ट 6 पैसा लिखकर 9478053334 नंबर पर मैसेज करना होगा। कुछ समय के बाद यह ऑफर अपने-आप एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, कंपनी का यह ऑफर लैंडलाइन, फाइबर-टू-द-होम और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।