सावधान: ऑनलाइन सामान बेचना पड़ सकता है महंगा, इस शख्स को लगा 68 लाख का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन इस तरह के फ्रॉड हो रहे हैं और आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। कुछ दिन पहले ही बंगलूरू के एक इंजीनियर को ऑनलाइन बेड बेचना महंगा पड़ा है और उसके खाते से 68 लाख रुपये निकल गए।

विज्ञापन
Beware from online selling products Bengaluru Engineer Trapped In OTP Scam Loses 65 Lakhs
OTP Scam - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आप भी अपने पुराने सामान को ऑनलाइन बेचना चाहते हैं तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो यह आपको बहुत ही महंगा पड़ सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन इस तरह के फ्रॉड हो रहे हैं और आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। कुछ दिन पहले ही बंगलूरू के एक इंजीनियर को ऑनलाइन बेड बेचना महंगा पड़ा है और उसके खाते से 68 लाख रुपये निकल गए।

    कुछ दिन पहले बंगलूरू का एक 39 वर्षीय इंजीनियर अपने पुराने बेड को बेचने के लिए एक साइट पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन डालने के बाद एक शख्स ने इंजीनियर को कॉल किया और कहा कि वह एक फर्नीचर स्टोर से बोल रहा है और वह बेड 15,000 रुपये में खरीदने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन

    फर्नीचर स्टोर (ठग) वाले ने इंजीनियर को कॉल करके कहा कि यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है, इसलिए आप पहले मुझे 5 रुपये भेज दो ताकि अकाउंट चेक हो जाए। इंजीनियर ने कॉल करने वाले को 5 रुपये भेजे जिसके बाद उसने 10 रुपये रिटर्न किए। इसके बाद ठग ने इंजीनियर को 7,500 रुपये भेजे लेकिन दावा किया कि गलती से उसने 30,000 रुपये भेज दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें