Apple WWDC 21 की हुई घोषणा, iOS 15 के साथ नया हार्डवेयर भी हो सकता है लॉन्च
WWDC 21 में एपल कोई नया हार्डवेयर भी लॉन्च करेगा। खबर है कि एपल नए आईपैड प्रो, मैकबुक और आईमैक पर काम कर रहा है। इसके अलावा एयरटैग को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं जो कि एक ट्रैकिंग डिवाइस है।

विस्तार
एपल ने आधिकारिक तौर पर अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2021 की घोषणा कर दी है। WWDC 2021 का आयोजन भी ऑनलाइन ही होगा। WWDC 2021 सात जून से लेकर 11 जून तक चलेगा यानी इस बड़े इवेंट में अब दो महीने बचे हैं।
इससे पहले तमाम WWDC में नए आईओएस, iPadOS, macOS, watchOS और tvOS की झलक लोगों को देखने को मिली है। इस कॉन्फ्रेंस में भी नए आईओएस यानी iOS 15 की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा मैकओएस का भी नया वर्जन देखने को मिल सकता है।
इवेंट को लेकर WWDC के वाइस प्रेसिडेंट सुसान प्रेसकोट ने कहा, 'हमलोग WWDC 21 को अपना बेस्ट इवेंट बनाने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही हम एपल डेवलपर्स न्यू टूल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, ताकि डेवलपर्स को नए एप को बनाने में काफी मदद मिले।'
हर साल WWDC से पहले नए आईओएस को लेकर कुछ लीक रिपोर्ट सामने आती हैं जिनमें नए फीचर्स की जानकारी होती है, लेकिन iOS 15 को लेकर अभी तक कोई ऐसी रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आईओएस 15 में कुछ नए फीचर्स मिलेंगे।
सॉफ्टवेयर के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि WWDC 21 में एपल कोई नया हार्डवेयर भी लॉन्च करेगा। खबर है कि एपल नए आईपैड प्रो, मैकबुक और आईमैक पर काम कर रहा है। इसके अलावा एयरटैग को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं जो कि एक ट्रैकिंग डिवाइस है।