काम की खबर: मात्र 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, सरकार की इस सुविधा का उठाएं लाभ

देश में आधार कार्ड की गिनती एक अहम दस्तावेज के रूप में होती है। बैंक से लेकर सिम कार्ड लेने और पासपोर्ट बनवाने तक में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कई सारे दस्तावेज से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिनके पास पैन कार्ड नहीं है और किसी काम के लिए पैन कार्ड की तुरंत जरूरत है तो यह खबर आपके काम की है। आप सरकार की एक सुविधा का फायदा उठाकर महज 10 मिनट में आपका पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

अभी तक आप पैन कार्ड बनवाने के लिए दो पेज का फॉर्म भरते थे और महीनों तक इंतजार करते थे। आपकी इस समस्या का समाधान अब सरकार ने कर दिया है। आयकर विभाग ने नई सुविधा पेश की है जिसके तहत आधार कार्ड की मदद से सिर्फ 10 मिनट में पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। आइए अप्लाई करने का तरीका जानते हैं।

सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं। या फिर इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद बायीं ओर दिख रहे "Instant PAN through Aadhaar" के विकल्प पर क्लिक करें।
- काम की बात: आधार से पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ दो मिनट लगेगा
- सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल
- काम की बात: इन वेबसाइट्स पर बेचें पुराने स्मार्टफोन, मिलेगी अच्छी कीमत
- होली 2021: अपनी होली को बनाएं यादगार, जानें आईफोन से बेस्ट फोटोग्राफी के टिप्स