iPhone में मिलेगा टाईप-सी पोर्ट लेकिन नहीं कर सकेंगे एंड्रॉयड वाले चार्जर का इस्तेमाल, यह है कारण
Apple ने MacBook और iPad के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट की शुरुआत कर दी है और इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग iPhones को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। एपल ने टाईप-सी पोर्ट का फैसला यूरोपियन यूनियन के आदेश के बाद लिया है।

विस्तार
Apple भले ही अपकमिंग आईफोन के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देने के लिए राजी हो गया है लेकिन आपको खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आईफोन के टाईप-सी पोर्ट में भी आप एंड्रॉयड वाले टाईप-सी चार्जर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दरअसल एपल ने iPhone में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट देने की तैयारी तो कर ली है लेकिन यह कस्टमाइज होगा यानी इसे खासतौर पर एपल की डिवाइस के लिए ही तैयार किया जाएगा।
Apple ने MacBook और iPad के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट की शुरुआत कर दी है और इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग iPhones को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। एपल ने टाईप-सी पोर्ट का फैसला यूरोपियन यूनियन के आदेश के बाद लिया है।
चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के एक पोस्ट के मुताबिक नए iPhones को USB Type-C पोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसमें एक कस्टम इंटिग्रेटेड सर्किट (IC) का इस्तेमाल होगा। ऐसे में आईफोन में टाईप-सी पोर्ट होने के बावजूद आप किसी अन्य टाईप-सी पोर्ट चार्जर का इस्तेमाल अपने आईफोन को चार्ज करने में नहीं कर सकेंगे।
बता दें कि Apple ने हाल ही में अपने दो मैकबुक प्रो मॉडल को बंद कर दिया है। MacBook Pro 14 इंच और 16 इंच वाले मॉडल को बंद कर दिया गया है। इन दोनों में M1 Pro और M1 Max चिपसेट दिए गए थे। इन दोनों चिपसेट को इन दोनों लैपटॉप के साथ 2021 में पेश किया गया था। सीधे शब्दों में कहें तो Apple ने M1 Pro और M1 Max चिपसेट वाले MacBooks की बिक्री बंद कर दी है।
एपल ने अपने इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से भी इन्हें हटा दिया है, लेकिन आप चाहें तो अभी भी M1 Pro और M1 Max चिपसेट वाले मैकबुक को खरीद सकते हैं। इनकी बिक्री अभी भी अंतिम स्टॉक तक Croma, रिलायंस डिजिटल और Imagine Store जैसे रिटेल स्टोर से हो रही है
- OnePlus के इन 10 फोन को मिलने वाला है सबसे बड़ा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- Just Corseca Skyraptor Review: क्या खरीदने लायक है घरेलू कंपनी का यह स्मार्ट ग्लास!
- iPhone 14 Offer: सिर्फ 46,990 रुपये में मिल रहा iPhone 14 Plus, दूसरे आईफोन भी सस्ते में मिल रहे
- Infinix Zero 5G 2023 की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और सभी ऑफर्स