iPhone 14 Offer: सिर्फ 46,990 रुपये में मिल रहा iPhone 14 Plus, दूसरे आईफोन भी सस्ते में मिल रहे
iPhone 14 को 37,900 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ iVenus स्टोर की ओर से 8,000 रुपये का और HDFC बैंक की ओर से 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा इस आईफोन पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

विस्तार
एपल ने iPhone 14 series को पिछले साल सितंबर में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए थे। अब वैलेंटलाइन के खास मौके पर इन तीनों फोन पर शानदार छूट मिल रही है। iPhone 14 सीरीज के फोन पर 43,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए सभी ऑफर के बारे में जानते हैं....
एपल का थर्ड पार्टी ऑथराइज्ड सेलर iVenus ने iPhone 14 सीरीज के साथ वैलेंटाइन ऑफर की घोषणा की है। इस सेल में iPhone 14 को 37,900 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ iVenus स्टोर की ओर से 8,000 रुपये का और HDFC बैंक की ओर से 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा इस आईफोन पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है लेकिन iVenus के ऑनलाइन स्टोर पर इस फोन को 42,000 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है जो कि करीब आधी कीमत है। इसमें स्टोर डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।