Infinix Zero 5G 2023 की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और सभी ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Feb 2023 05:33 PM IST
सार

Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo Edition को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo Edition दोनों स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट है और मीडियाटेक Dimensity सीरीज का प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Infinix Zero 5G 2023 and Infinix Zero 5G 2023 Turbo Edition Sale begins
Infinix Zero 5G 2023, Infinix Zero 5G 2023 Turbo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Infinix Zero 5G 2023 सीरीज की लॉन्चिंग पिछले सप्ताह ही भारत में हुई है। अब कंपनी ने Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo Edition को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo Edition दोनों स्मार्टफोन में 5जी का सपोर्ट है और मीडियाटेक Dimensity सीरीज का प्रोसेसर है। दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी है और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सभी ऑफर्स के बारे में...

    Infinix Zero 5G 2023 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है, वहीं Infinix Zero 5G 2023 Turbo की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। दोनों फोन को कोरल ऑरेंज, पर्ल व्हाइट और सबमैरिनर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन को फ्लिकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है और बिक्री भी शुरु हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Infinix Zero 5G 2023 पर 1,500 रुपये का और Infinix Zero 5G 2023 Turbo पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo दोनों के फीचर्स एक ही जैसे हैं। दोनों फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे हैं। दोनों में एक ही साइज की बैटरी है, हालांकि Infinix Zero 5G 2023 Turbo में अलग प्रोसेसर और स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें