सैमसंग, मोटो और LG ने Apple पर ली चुटकी, कहा- हम अपने फोन को iPhone की तरह स्लो नहीं करते

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone slowdown, HTC, Motorola, Samsung and LG claim they do not slow down their old phones
Samsung

    भले ही Apple ने आईफोन स्लो करने के मामले पर माफी मांग ली है और बैटरी चेंज करना भी शुरू कर दिया है लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

    पुराने आईफोन के स्लो होने के मामले पर सैमसंग, मोटोरोला, एचटीसी और एलजी जैसी दूसरी कंपनियों ने ऐप्पल पर चुटकी ली है। इन कंपनियों ने कहा है कि वे एप्पल की तरह पुरानी बैटरी वाले फोन को जानबूझकर स्लो नहीं करती हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Apple ने शुरू किया बैटरी बदलने का प्रोग्राम, ये होगी कीमत

    सैमसंग ने अपने एक फोन एरेना को दिए एक बयान में कहा है ' ग्राहकों को क्वालिटी प्रोडक्ट देना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। हम मल्टीलेयर सेफ्टी मानकों के जरिए बैटरी की लाइफ को सुनिश्चित करते हैं। हम अपने फोन में ऐसा सॉफ्टवेयर भी यूज करते हैं जो बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग लेवल की जानकारी देता है। हम सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए सीपीयू की स्पीजी नहीं करते हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं साउथ कोरिया की कंपनी एलजी ने अपने बयान कहा है कि वह किसी भी कीमत पर अपने स्मार्टफोन को स्लो नहीं करती है। इसी तरह का बयान एचटीसी और मोटोरोला ने भी दिया है।

    ये भी पढ़ेंः बुधवार को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग का यह सस्ता फोन

    बता दें कि पुराने आईफोन को स्लो करने के मामले पर एप्पल ने माफी भी मांग ली है और अब कंपनी ने कम कीमत पर बैटरी बदलने का प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। भारत में बैटरी चेंज करने की कीमत 2,000 रुपये + टैक्स है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें