Alert: हैकर्स के निशाने पर सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स, सरकार ने दी चेतावनी
भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड के कई सारे वर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है। सर्ट के मुताबिक यदि डिवाइस पर अचानक क्रैश होना, बैटरी तेजी से खत्म होना, या कोई अन्य असामान्य गतिविधियां दिखें, तो सतर्क रहें।

विस्तार
भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स को एक बार फिर गंभीर जोखिम की चेतावनी दी है। यह चेतावनी खासतौर पर नए एंड्रॉयड 15 यूजर्स को टारगेट करती है। सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी के अनुसार एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां पाई गई हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स कर सकते हैं। इन खामियों की मदद से हैकर्स डिवाइस पर अनधिकृत पहुंच, सिस्टम की अस्थिरता और यहां तक कि पूरी तरह से डिवाइस को भी रीसेट कर सकते हैं।
- एंड्रॉयड 12
- एंड्रॉयड 12L
- एंड्रॉयड 13
- एंड्रॉयड 14
- एंड्रॉयड 15
इन खामियों का स्रोत एंड्रॉयड इकोसिस्टम के विभिन्न पार्ट्स में पाया गया है। इनमें थर्ड-पार्टी विक्रेताओं जैसे Imagination Technologies, MediaTek, और Qualcomm द्वारा तैयार किए गए पार्ट्स शामिल हैं। इन खामियों से ओपन-सोर्स और प्रोप्रायटरी दोनों प्रकार के सॉफ्टवेयर प्रभावित हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।