Tariff Hike: निजी कंपनियों ने महंगे किए प्लान, BSNL ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 249 रु. में मिलेगा बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि सरकार ने जान-बूझकर BSNL को बर्बाद किया है, क्योंकि निजी कंपनियां 6जी की तैयारी कर रही हैं और BSNL के पास आज 4जी भी नहीं है। इसी बहस के बीच BSNL ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जो कि यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Amid tariff hiked by private telecom BSNL launched Rs 249 Plan details here
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हाल ही में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान करीब 27 फीसदी तक महंगे किए हैं। कई कंपनियों के प्लान तो 600 रुपये तक महंगे हुए हैं। इन प्लान के महंगे होने के बाद ग्राहकों को BSNL की याद आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर BSNL ट्रेंड कर रहा है।

    इस ट्रेंड के साथ लोगों का कहना है कि सरकार ने जान-बूझकर BSNL को बर्बाद किया है, क्योंकि निजी कंपनियां 6जी की तैयारी कर रही हैं और BSNL के पास आज 4जी भी नहीं है। इसी बहस के बीच BSNL ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जो कि यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है।

    विज्ञापन

    BSNL राजस्थान ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए नए प्लान के बारे में जानकारी दी है। BSNL ने एक 249 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके साथ 45 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 मैसेज की भी सुविधा है। निजी कंपनियों के पास इतना सस्ता कोई प्लान नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें