अमेरिकी राज्यों ने गूगल के एकाधिकारवादी व्यवहार की जांच, जानें पूरा मामला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM IST
America States Start investigate Google monopoly
google search - फोटो : GOOGLE

    अमेरिका के 50 राज्यों ने सर्च इंजन साइट गूगल (Google) की एकाधिकारवादी व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर इन राज्यों ने गूगल की पॉलिसी की जांच की मांग की है। इससे पहले भी यूएस के कई राज्यों ने शुक्रवार को फेसबुक की जांच की थी। इसके साथ ही फेसबुक की बाजार में मजबूत स्थिति की जानकारी साझा की थी। अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के व्यापार और व्यवहार की जांच के दायरे को संसदीय स्तर तक बढ़ाया गया है।

    एक सम्मेलन के दौरान अटार्नी जनरल, रिपब्लिकन डाउग पीटरसन ने कहा है कि गूगल के व्यवहार की जांच के लिए 50 के करीब अटार्नी जनरल ने हाथ मिलाया है और इसके जरिए गूगल को कड़ा संदेश दिया है।

    आपको बता दें कि अमेरिका का कैलिफोर्निया और अलबामा दो ऐसे राज्य हैं, जो इस जांच का हिस्सा नहीं बने हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलंबिया और प्यूर्टो रिको कुछ क्षेत्रों ने इस जांच में हिस्सा लिया है। बीते वर्ष गूगल ने अलबामा में करीब 60 करोड़ डॉलर निवेश समेत डाटा देना शुरू किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें