Vodafone ने पेश किया बेहद ही सस्ता प्लान, 60 रुपये से भी कम में रोज मिलेगा 1GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 02:53 PM IST
Vodafone Launches Rs 59 Prepaid Plan Compete With Jio
vodafone

    भारतीय टेलीकॉम मार्केट में इस समय रिचार्ज प्लान को लेकर जंग छिड़ चुकी है, जिसमें सभी दिग्गज दूरसंचार कंपनियों ने अपने किफायती डाटा पैक पेश किए हैं। इसके साथ ही सरकारी और गैर सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए डाटा प्लान में अधिक डाटा, एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा दे रही हैं। इस कड़ी में वोडाफोन ने कम रेंज का डाटा पैक पेश किया है, जिसकी कीमत 59 रुपये है। इस प्लान से जियो के 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक को कड़ी चुनौती मिलेगी। तो चलिए जानते है वोडाफोन के इस रिचार्ज प्लान कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं।

    वोडाफोन का 59 रुपये का प्रीपेड प्लान 

    vodafone store
    vodafone store

    वोडाफोन के 59 रुपये के रिचार्ज पैक में ग्राहकों को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 7 दिनों की होगी। ग्राहकों को कुल 7 जीबी डाटा ही उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। इससे पहले वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लिमी प्लान पेश किया था। इस प्लान की कीमत 16 रुपये है और इसमें सिर्फ एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है।

    रिलायंस जियो का 52 रुपये का प्रीपेड प्लान 

    Jio GigaFiber plan
    Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

    दिग्गज दूरसंचार कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों को 52 रुपये के रिचार्ज पैक में 150 एमबी डेटा प्रतिदिन दे रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 7 दिनों की है।

    रिलायंस जियो के डाटा पैक में वोडाफोन के मुकाबले कम डाटा मिल रहा है। वहीं, ग्राहकों को जियो के रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल और 70 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जियो एप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, लेकिन डाटा के मामले में वोडाफोन जियो से आगे है। यदि आप कम समय में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते है, तो आपके लिए वोडाफोन का 59 रुपये वाला रिचार्ज पैक बेहतर होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें