Wikipedia पर हुआ साइबर अटैक, कई देशों में सेवा हुई ठप

हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वहीं विकिपीडिया ने अपने एक बयान में इस अटैक को दुर्भावनापूर्ण बताया है।
विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।
विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।
- साइबर अटैक से दुनिया को 3,222 अरब रुपये का नुकसान, हैकर्स की पहली पसंद बैंक
- साइबर अपराध में पढ़े लिखों को मात दे रहे 'अनपढ़' नटवरलाल, इंटरनेट और यूट्यूब है इनकी पाठशाला
- SIM Swapping: आप भी हो सकते हैं शिकार, सेकेंडों में गायब हो जाएगी पूरी कमाई, बचने का यह है तरीका
- गृह मंत्रालय ने सोशल इंजीनियरिंग हैकिंग को लेकर जारी किया अलर्ट, दिए ये निर्देश