17 अक्तूबर से शुरू होगी अमेजन द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, जानें इस बार क्या है खास

Amazon.in ने आज 17 अक्टूबर, 2020 से शुरू होने वाले फेस्टिव ईवेंट 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' की घोषणा की है। प्राइम मेंबर्स को इस सेल में 16 अक्टूबर, 2020 से अर्ली एक्सेस मिलेगा यानी वे अन्य ग्राहकों से एक दिन पहले खरीदारी कर सकेंगे। देशभर के ग्राहकों के पास लोकल शॉप, अमेजन लॉन्चपैड, अमेजन सहेली, और अमेजनन कारीगर जैसे विभिन्न प्रोग्राम के तहत हजारों अमेजन विक्रेताओं के अनूठे उत्पादों की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
900 से अधिक प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
नए लॉन्च और फेस्टिव स्पेशल इस सेल दौरान टॉप ब्रांड्स के 900 से भी अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें सैमसंग, वनप्लस, एप्पल, बोट, जेबीएल, सोनी, सेनहेइजर, एलजी, आईएफबी, हाईसेंस, टाइटन, मैक्स फैशन, बीबा, स्पाईकर, पैनासोनिक, यूरेका फोर्ब्स, वॉशर, लक्मे, बिगमसल्स, कॉस्मिक बाइट, मैगी, टाइड, रियलमी, माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स, वेस्टलैंड, हारपर, शाओमी, ओप्पो जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट होंगे।
इसके साथ ही अमेजन के नए लॉन्च जैसे नई अमेजन इको डॉट, इको डॉट विथ क्लॉक, अमेजन इको, फायर टीवी स्टिक और एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट के साथ फायर टीवी स्टिक लाइट भी इस सेल में उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 10 फीसदी का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अमेजन पे के साथ गिफ्ट्स और शगुन मनी भेजने पर ग्राहक रोजाना 10,000 रुपये के शॉपिंग पुरस्कार जीत सकते हैं।
50,000 रुपये से कम में मिलेगा आईफोन 11
अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में iPhone 11 को 50,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने आईफोन 11 के ऑफर को लेकर एक बैनर भी जारी किया है। बैनर पर आईफोन 11 की कीमत 4x,999 लिखी हुई है।
आपको बता दें कि आईफोन 11 कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। आईफोन 11 की शुरुआती कीमत फिलहाल 68,300 रुपये है, हालांकि इसे भारत में 64,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में एपल ने इसकी कीमत बढ़ाई थी। 68,300 रुपये में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। ऐसे में अमेजन की इस सेल में 50,000 रुपये से कम कीमत में आईफोन 11 मिलना बहुत बड़ी डील है।