Poco C3 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत सिर्फ 7,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Oct 2020 01:19 PM IST
सार

फोन में मिलेंगे तीन रियर कैमरे5000mAh की बैटरी के साथ आएगा Poco C3Redmi 9C का रिब्रांडेड वर्जन है पोको का नया फोन

विज्ञापन
Poco C3 to Launched in India Price Specifications
Poco C3 - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    पोको इंडिया का नया और बजट स्मार्टफोन Poco C3 भारत में लॉन्च हो गया है। Poco C3 एक बजट स्मार्टफोन है जिसका मुकाबला रियलमी सी सीरीज, रियलमी नारजो, रेडमी 9 सीरीज और सैमसंग की एम सीरीज से है। Poco C3 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। पोको सी3 की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, HD+ डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन दो स्टोरेज में मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि इस फोन को पहले मलेशिया में लॉन्च किया गया है और यह फोन Redmi 9C का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Poco C3 की कीमत-Poco C3 की भारत में शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। इस कीमत में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है, हालांकि यह कीमत फेस्टिव ऑफर वाली है। इसके बाद कीमतें बढ़ जाएंगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 16 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज में होगी।Poco C3 की स्पेसिफिकेशन-पोको सी3 में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 4 जीबी रैम और एक्सपेंडल मेमोरी मिलेगी।Poco C3 का कैमरा-कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।Poco C3 की बैटरी- इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, 4G LTE, Wi-Fi और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें