Samsung Galaxy S20 FE भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FEभारत में लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था, हालांकि ग्लोबल वेरियंट में 5जी सपोर्ट है लेकिन भारतीय वेरियंट को 4जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एस 20 एफई, गैलेक्सी एस20 का फैन एडिशन है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।
फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है। बता दें कि ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 की स्टोरेज दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AKG का स्पीकर है। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 15W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का भी फीचर है।
Samsung Galaxy S20 FE के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट में मिलेगा और इसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि इस फोन का 5जी वेरियंट ग्लोबली लॉन्च हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के लिए नौ अक्तूबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, जबकि इसकी बिक्री 16 अक्तूबर से अमेजन और तमाम स्टोर्स से होगी। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का फायदा होगा।