सीईओ सुंदर पिचाई ने दिया बड़ा बयान, कहा- एआई को नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन तय करनी होगी

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एआई के लिए नई गाइडलाइन बनाने की जरूरत है। इससे मेडिकल के क्षेत्र के साथ-साथ यूजर्स को भी बहुत फायदा होगा और मुश्किल समस्या को भी आसानी से खत्म किया जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुंदर पिचाई ने पिछले महीने ही अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद को ग्रहण किया था।
सुंदर पिचाई ने एआई को लेकर दिया बड़ा बयान
सुंदर पिचाई ने कहा है कि मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियंत्रित नहीं करना चाहिए। लेकिन परेशानी यह है कि इसके लिए किस तरह का दृष्टिकोण को अपनाया होगा। उन्होंने आगे कहा है हमें सुनिश्चित करना होगा कि यह तकनीक सभी यूजर्स तक अपनी पहुंच बना सके। वहीं, सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए गाइडलाइन बनाने पर भी जोर दिया है।
एआई तकनीक के नुकसान और फायदे के बीच संतुलना बनाना है जरूरी
सुंदर पिचाई का मानना है कि इस तकनीक के लिए अलग से नियम बनाने होंगे। साथ ही गूगल इसके लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण में निवेश करेगा। इसके अलावा इस तकनीक से होने वाले नुकसान के लिए भी तैयार रहना होगा। वहीं, उन्होंने माना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर सेल्फ ड्राइविंग कार के लिए नियम और हेल्थकेयर के लिए फ्रेमवर्क तैयार करना पड़ेगा।