व्हाट्सएप की बड़ी उप्लब्धि, पांच अरब बार डाउनलोड होकर बना दूसरा गैर-गूगल एप

आसिम खान
टेक डेस्क, अमर उजालाआसिम खान
Tue, 21 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp becomes second non-Google app after downloading five billion times
सांकेतिक तस्वीर

    सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। फेसबुक द्वारा अधिकृत मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को पांच अरब बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा गैर-गूगल एप बन चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा सिर्फ प्लेस्टोर से डाउनलोड किए गए एप का नहीं है, बल्कि इस आंकड़े में सैमसंग और हुवावे जैसे सेलफोन में पहले से इंस्टॉल किए गए एप की संख्या भी शामिल है।

    स्टेटिस्टा के अनुसार, व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर एप है। मासिक तौर पर इसके 1.6 अरब सक्रिय यूजर्स हैं। इसके बाद 2019 में 1.3 अरब की संख्या के साथ फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स और 1.1 अरब की संख्या के साथ वीचैट के यूजर्स हैं।

    विज्ञापन

    फेसबुक और यूट्यूब के बाद दुनियाभर में यह तीसरा सर्वाधिक लोकप्रिय एप है। गूगल प्ले स्टोर के अनुसार, दक्षिणी कोरिया व्हाट्सएप का तेजी से बढ़ता बाजार है। साल 2019 में इसके डाउनलोडिंग में 56 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले टॉप फाइव एप में अकेले फेसबुक को चार एप (इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर) शामिल हैं। साल 2019 में बाइट डांस का वीडियो-शेयरिंग एप टिकटॉक, दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप बन गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें