Airtel ने जारी किया नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Sep 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Airtel Users Get 500MB Data And Unlimited Call At 97 Prepaid Plan Know How To Grab It
Airtel - फोटो : amar ujala

    गैर सरकारी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट कर दिया है। अब यूजर्स को इस प्लान के तहत ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलेंगी। कंपनी ने 97 रुपये वाले रिचार्ज पैक को 2018 में रोल आउट किया था। तब यूजर्स को इस डाटा पैक में 2 जीबी डाटा मिलता था। लेकिन अपडेट होने के बाद उपभोक्ताओं को अब 500 एमबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

    Airtel का 97 रुपये वाला प्लान

    कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में 500 एमबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एमएसएम की सुविधा देगी। अपडेट से पहले एयरटेल के यूजर्स को 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और 100 एसएमएस का बेनेफिट मिलता था। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 14 दिनों की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : BSNL के इस प्लान में मिल रहा 500GB डाटा, साथ में हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी

    आपको बता दें कि हाल ही में दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने 599 रुपये के प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। वहीं, इस रिचार्ज पैक की अवधि 84 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें