Oppo का Kash एप भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगी खास सुविधाएं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 03 Mar 2020 10:52 AM IST
सार
विज्ञापन
After Xiaomi And Realme Oppo Launched Payment App Kash In India Know All About it
Kash App - फोटो : entrackr / twitter

    विस्तार

    शाओमी और रियलमी के बाद अब ओप्पो ने भी वित्तीय कैश (Kash App) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एप के जरिए यूजर्स आसानी से म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस और लोन जैसी वित्तीय सेवाएं खरीद सकेंगे। साथ ही यूजर्स को इस एप में स्मार्टफोन खरीदने की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इस वित्तीय एप के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी की है। वहीं, ओप्पो का यह एप ग्राहकों के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं ओप्पो कैश एप के बारे में विस्तार से...

    ओप्पो के मुताबिक, कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन में यूजर्स को कैश एप प्री-लोडेड मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी के सभी डिवाइसेज उपलब्ध होंगे, जिनको वह आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, कंपनी के इस कदम को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना हैं कि कंपनी इसके जरिए अपना ऑनलाइन वितरण मजबूत करेगी।

    विज्ञापन

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने पिछले साल एमआई पे एप लॉन्च किया था। शुरुआत में यह एप यूजर्स को कंपनी के फोन में प्री-लोडेड मिलता था, लेकिन अन्य यूजर्स को ध्यान में रखकर इसे गूगल प्ले स्टोर पर उतारा गया था। अब नॉन-एमआई यूजर्स भी इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, शाओमी के इस पेमेंट एप को गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे एप्स को कड़ी चुनौती मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें