Google Translate: गूगल ने की बड़ी घोषणा, आ रहा 110 नई भाषाओं का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

गूगल के मुताबिक गूगल ट्रांसलेशन का इस्तेमाल दुनिया के करीब 50 करोड़ लोग कर रहे हैं। गूगल के मुताबिक Cantonese और Qʼeqchiʼ नई भाषाओं को 614 मिलियन लोग बोलते हैं।

विज्ञापन
110 new languages are coming to Google Translate
Google Translate - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल ने कहा कि ट्रांसलेट में 110 नई भाषाओं का सपोर्ट जल्द ही रिलीज होगा। साल 2022 में गूगल ने 24 नई भाषाओं को गूगल अनुवाद में जोड़ा था। अब गूगल अनुवाद में कुल 1,000 भाषाओं का सपोर्ट है। इन भाषाओं को गूगल अनुवाद में PaLM 2 लार्ज लैंग्वेज मॉडल के सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है।

    गूगल के मुताबिक गूगल ट्रांसलेशन का इस्तेमाल दुनिया के करीब 50 करोड़ लोग कर रहे हैं। गूगल के मुताबिक Cantonese और Qʼeqchiʼ नई भाषाओं को 614 मिलियन लोग बोलते हैं। लगभग एक चौथाई नई भाषाएं अफ्रीकी हैं जिनमें फॉन, किकोंगो, लुओ, गा, स्वाति, वेंडा और वोलोफ शामिल हैं। सूची में 7 नई भारतीय भाषाएं शामिल की गई हैं जिनमें अवधी, बोडो, खासी, कोकबोरोक, मारवाड़ी, संताली और तुलु के नाम हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि भाषाओं में भारी मात्रा में विविधता होती है। क्षेत्रीय विविधताएं, बोलियां, विभिन्न वर्तनी मानक। वास्तव में, कई भाषाओं का कोई एक मानक रूप नहीं होता है, इसलिए "सही" विविधता चुनना असंभव है। हमारा दृष्टिकोण प्रत्येक भाषा की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली किस्मों को प्राथमिकता देना रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के लिए, रोमानी एक ऐसी भाषा है जिसकी पूरे यूरोप में कई बोलियां हैं। हमारे मॉडल ऐसे टेक्स्ट प्रदान करते हैं जो दक्षिण व्लाक्स रोमानी के सबसे करीब है, जो आमतौर पर ऑनलाइन इस्तेमाल की जाने वाली किस्म है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें