कार की चाभी भूल जाते हैं? ये कूल गेजेट्स करेंगे मदद

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 28 Nov 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Gadgets to make driving stress free

    ड्राइविंग करने में जितना मजा आता उतना ही कभी-कभी थकान भरा भी लगता है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने ड्राइविंग को और भी तनावपूर्ण बना दिया है। लेकिन टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसी सड़क दुर्घटनाओं से बचा भी जा सकता है। ड्राइविंग को तनाव मुक्त बनाने के लिए बाजार में कई ऐसे उपकरण मौजूद हैं जिनके सहारे आप बेफिक्र हो कर ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं।

    कार की चाभी भूल जाते हैं? ये कूल गेजेट्स करेंगे मदद

    Kensington Proximo

    अगर चाभी भूलना आपकी आदत है तो Kensington Proximo डिवाइस आपकी परेशानी काफी हद तक कम कर सकती है। आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओेएस से कनेक्ट कर के इसके सेंसर को आप अपने पर्स या बैग में रख सकते हैं। फिर आप जब भी कहीं बैग या चाभी भूलेंगे ये आपको अलार्म दे देगा। इतना ही नहीं, इसके सेंसर को गाड़ी में रखने से आप अपनी गाड़ी का भी पता लगा सकते हैं।

    कार की चाभी भूल जाते हैं? ये कूल गेजेट्स करेंगे मदद

    GoPro HD Hero3

    अपनी ड्राइविंग के यादगार लम्हों को कैद करने के लिए अपनी गाड़ी में GoPro HD Hero3 जरूर लगवाएं। एचडी क्वालिटी के साथ यह कैमरा वॉटरप्रूफ भी है। इसे आप गाड़ी के बाहर बारिश के मौसम में भी लगा सकते हैं और अपनी यात्रा को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें