क्या आपके स्मार्टफोन में वायरस है, जानिए वायरस से बचाने के उपाय

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 18 Sep 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
how to protect smartphone from virus

    कंप्यूटर वायरस तो आम बात हो चुकी है, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन वायरस के प्रभाव में आकर आपको धोखा भी दे सकता है और ये धोखा कितना बड़ा हो सकता है यह पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है। जरा सी लापरवाही से आपके बैंक खाते से पैसे निकलने से लेकर कुछ भी घटित हो सकता है। इसलिए अपने स्मार्टफोन को वायरस अटैक से बचाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    क्या आपके स्मार्टफोन में वायरस है, जानिए वायरस से बचाने के उपाय

    1.सतर्क रहें-

    अपने फोन पर कोई एप्लीकेशन इन्‍स्टॉल करने से पहले जांच लें कि ये एप्लीकेशन आपके काम की है। एप्लीकेशन रिव्यू जरूर पढ़ें , एप्लीकेशन उतने ही इन्‍स्टॉल करें , जितनी आवश्यकता हो। ज्यादा एप्लीकेशन फोन को स्लो करते हैं और खतरा भी बढ़ाते हैं।

    क्या आपके स्मार्टफोन में वायरस है, जानिए वायरस से बचाने के उपाय

    2.भ्रामक वेबसाइट/एसएमएस से बचें-

    एक क्लिक में आपकी जानकारी आपके फोन से बाहर जा सकती है। इसलिए किसी भी भ्रामक वेबसाइट , एसएमएस या फिर ईमेल से बचना चाहिए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें