स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक भूल जाएं तो ऐसे करें फोन अनलॉक

अगर गलती से कभी आप अपने स्मार्टफ़ोन का पैटर्न लॉक या पिन भूल जाएं तो फिर क्या करना चाहिए? ऐसा किसी के साथ हो सकता है जब कोई काफ़ी लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड या पिन को बदलता है। नए पासवर्ड या पिन को उसके बाद याद करना मुश्किल हो जाता है।

आप पासवर्ड, पिन या पैटर्न लॉक भूल जाएं तो आपके पास स्मार्टफोन को फैक्ट्री रिसेट करने का एक विकल्प होता है। फैक्ट्री रिसेट का फायदा ये होता है कि अगर आपको डेटा से ज्यादा अपने स्मार्टफोन की चिंता है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत काम करता है। लेकिन उससे स्मार्टफोन पर स्टोर किया पूरा डेटा बेकार हो जाएगा। लेकिन इस समस्या को सुलझाने के और भी तरीके हो सकते हैं।

पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में एंड्रायड डिवाइस मैनेजर आपके काम आएगा। स्मार्टफोन पर अगर आपने गूगल अकाउंट लॉग इन किया हुआ है तो उसकी मदद से आप अपने एंड्रायड डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं। स्क्रीन पर दिख रहे 'लॉक' बटन को क्लिक कीजिये, जिसके बाद आपको नया पासवर्ड देने का विकल्प दिखाई देगा। बस उसे टाइप कीजिये और फिर करीब पांच मिनट में आपका काम हो जाएगा।