शाओमी 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च: 200MP के दो कैमरे, पीछे भी स्क्रीन; जानें इस प्रीमियम फोन की हर खूबी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Nov 2026 03:47 PM IST
सार
  • शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप 18 प्रो सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।
  • इनमें 200 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, बैक पैनल पर AMOLED स्क्रीन और खास प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है।
  • सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल में 2nm प्रोसेसर और 7,050mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
xiaomi 18 pro pro max launched display at back pannel price specifications 200mp camera battery
शाओमी 18 सीरीज में दो नए फोन हुए लॉन्च। - फोटो : शाओमी

    शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज शाओमी 18 प्रो को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में शाओमी 18 प्रो और शाओमी 18 प्रो मैक्स शामिल हैं। दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, पीछे की तरफ अलग AMOLED डिस्प्ले और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है। ये फोन हाइपरओएस 4 पर चलते हैं, जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित है।

    Xiaomi 18 Pro
    Xiaomi 18 Pro - फोटो : शाओमी

    कीमत और उपलब्धता

    शाओमी 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो (करीब 1.44 लाख रुपये) है। वहीं, इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,599 यूरो (करीब 1.64 लाख रुपये) में मिलेगा।

    शाओमी 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.64 लाख रुपये) से शुरू होती है। इसके 12GB+512GB मॉडल की कीमत 1,799 यूरो (करीब 1.85 लाख रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,099 यूरो (करीब 2.16 लाख रुपये) है।

    फिलहाल, भारत में शाओमी 18 प्रो सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च और कीमतों का एलान अभी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

    फोन में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
    फोन में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है - फोटो : शाओमी

    डिस्प्ले और प्रोसेसर

    शाओमी 18 प्रो में 6.4 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। खास बात है कि इनमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी है, जो स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को सीमित करता है। इससे आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देखना मुश्किल होगा।

    दोनों फोन के पीछे भी टच सपोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रो मॉडल में 2.7 इंच और प्रो मैक्स में 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए शाओमी 18 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट है। वहीं, प्रो मैक्स में 2nm टेक्नोलॉजी पर बना स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर दिया गया है।

    और पढ़ें...