बेस्ट एंड्रॉयड एप्स 2026: गूगल ने जारी की बेस्ट एप और गेम्स की लिस्ट, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Nov 2026 02:38 PM IST
सार
  • गूगल ने Best of Play Awards 2026 के विजेताओं का एलान कर दिया है।
  • इस बार AI और प्रोडक्टिविटी से जुड़े एप्स के साथ क्रॉस-डिवाइस गेमिंग को भी खास पहचान मिली है।
  • Notability को साल का बेस्ट एप और Arknights: Endfield को बेस्ट गेम चुना गया है।
  • स्ट्रावा, ऑडिबल, वारफ्रेम और सबवे सर्फर्स सिटी समेत कई लोकप्रिय एप्स और गेम्स ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं।
google play best of 2026 awards winners best apps games notability arknights endfield
गूगल ने जारी की बेस्ट एप्स और गेम्स की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Best of Play Awards 2026: गूगल ने साल 2026 के बेस्ट एप्स, गेम्स और डिजिटल कंटेंट की लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अपने सालाना Best of Play Awards के विजेताओं का एलान किया है। इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रोडक्टिविटी और क्रॉस-डिवाइस एक्सपीरियंस पर खास जोर देखने को मिला। Notability: AI & PDF Notes को साल का बेस्ट एप चुना गया है, जबकि Arknights: Endfield ने बेस्ट गेम का खिताब अपने नाम किया है।

    गूगल के मुताबिक, इस साल के विजेता दिखाते हैं कि लोग अब ऐसे डिजिटल टूल्स पसंद कर रहे हैं, जो रोजमर्रा के काम आसान करें और बार-बार फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करें। वहीं, गेमिंग में बेहतर स्टोरी, दमदार ग्राफिक्स और अलग-अलग डिवाइस पर खेलने की सुविधा को महत्व मिला है। आइए बेस्ट एप्स और गेम्स की पूरी लिस्ट देखते हैं।

    2026 के बेस्ट एप्स की पूरी लिस्ट

    कैटेगरीविजेता एप
    बेस्ट एंटरटेनमेंटQobuz: Music & Editorial
    बेस्ट इनोवेटिव ऐपWispr Flow: AI Voice-to-Text
    बेस्ट क्रिएटिव एक्सप्रेशनibis Paint X
    बेस्ट स्किल बिल्डिंगSpark: Daily Learning Puzzles
    बेस्ट प्रोडक्टिविटीNotability: AI & PDF Notes
    स्पोर्ट्स फैंस के लिए बेस्टSofascore
    बेस्ट अंडर द रडारRiley: Emotion & Mood Tracker
    बच्चों और परिवार के लिए बेस्टSuperfonik
    स्मार्टवॉच के लिए बेस्टPocket Casts
    बड़ी स्क्रीन के लिए बेस्टBandLab
    कारों के लिए बेस्टAudible
    XR के लिए बेस्टMLB

    इसके अलावा Vinted, Pocket FM और FotMob को टॉप ट्रेंडिंग ऐप्स की लिस्ट में जगह मिली है।

    2026 के बेस्ट गेम्स की लिस्ट

    गेमिंग कैटेगरी में भी गूगल ने कई गेम्स को अलग-अलग श्रेणियों में चुना है।

    कैटेगरीविजेता गेम
    बेस्ट मल्टीप्लेयरWarframe
    बेस्ट पिक अप एंड प्लेSubway Surfers City
    बेस्ट इंडी गेमDeep Rock Galactic: Survivor
    बेस्ट स्टोरीSea of Stars
    बेस्ट ओनगोइंग गेमZenless Zone Zero

    गूगल प्ले के ये अवार्ड्स इस बात का साफ सबूत हैं कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को सिर्फ एंटरटेन ही नहीं कर रही है, बल्कि स्मार्ट टूल्स के जरिए हर दिन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रोडक्टिव बना रही है।

    और पढ़ें...