Jio के 749 रुपये वाले प्लान में एक साल तक क्या-क्या मिलेगा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Jio offer 2021 for jio phone users Unlimited Calls 24GB Data One Year Validity at Rs 749
reliance jio phone offer - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने लंबे अंतराल के बाद अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं, हालांकि ये दोनों प्लान जियो फोन ग्राहकों के लिए हैं। इनमें से एक प्लान उनलोगों के लिए है जो नया जियो फोन लेना चाहते हैं और दूसरा प्लान पुराने जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। जियो का यह प्लान उसके 2जी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। जियो फोन के मौजूद ग्राहके लिए लॉन्च हुए प्लान की कीमत 749 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान में आपको एक साल के लिए क्या-क्या मिलने वाला है?

    reliance jio phone offer
    reliance jio phone offer - फोटो : amarujala

    749 रुपये वाले प्लान के फायदे

    जियो फोन के मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉन्च हुए 479 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में कुछ SMS भी मिलेंगे। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    Jio phone
    Jio phone - फोटो : Amar Ujala

    जियो फोन के 749 रुपये वाले प्लान में हर महीने 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी। इस प्लान की शुरुआत 1 मार्च से हो रही है यानी 1 मार्च या उसके बाद यदि आप अपने जियो फोन के नंबर पर 749 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 12 महीने तक कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको सीधे 2022 में रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें