Samsung Galaxy M12 अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 12,000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 Launch in India in March Price Tipped
Samsung Galaxy M12 - फोटो : social media

    Samsung Galaxy M12 मार्च की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने को तैयार है। इससे पहले इसी महीने Samsung Galaxy M12 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy M12 भारतीय कीमत लॉन्चिंग से पहले सामने आई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy M12 की भारतीय बाजार में कीमत 12,000 रुपये से कम होगी, हालांकि यह सिर्फ लीक रिपोर्ट है, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकि है। सैमसंग ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 3/4/6 जीबी रैम और 32/64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M12 की बैटरी

    फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाा है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4जी नेटवर्क पर 58 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। फोन का वजन 221 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें