यूजर्स के लिए बुरी खबर, फिर से महंगे होंगे प्रीपेड प्लान, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 01 Feb 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
jio, airtel, vodafone-idea - फोटो : amar ujala

    जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने बीते वर्ष दिसंबर में प्रीपेड प्लान महंगे किए थे। कंपनियों के इस कदम से उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि आने वाले दिनों में टैरिफ प्लान की कीमत दोबारा बढ़ेगी। इतना ही नहीं इस मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इन सभी डाटा प्लान की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा होगा। हालांकि, तीनों कंपनियों ने टैरिफ पैक की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि टैरिफ प्लान की कीमत में 30 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद आपको इन मौजूदा प्लांस के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    आने वाले समय में इतनी चुकानी होगी कीमत

    जियो का 149 रुपये वाला प्लान

    अगर जियो के इस प्लान में 30 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 193 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 44.7 अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान

    यदि एयरटेल के इस प्लान में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 284 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 65.7 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें