Airtel के पांच बेस्ट प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलता है 2GB डाटा, शुरुआती कीमत 149 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Airtel Best Prepaid Plan with Daily 2 GB Data: best plan with daily 2gb data From airtel details here
एयरटेल बेस्ट प्रीपेड प्लान - फोटो : AMAR UJALA

    इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। जिनके पास स्मार्टफोन है, वे शायद ही मोबाइल डाटा के बिना रहते होंगे। रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल जैसी तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों को कई सारे मोबाइल डाटा वाले प्लान दे रही हैं, लेकिन कई बार हमें यह पता ही नहीं चलता कि हमारे लिए बेस्ट डाटा प्लान कौन सा है। आज हम इस रिपोर्ट में आपको Airtel के पांच ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलता है।

    Airtel 149
    Airtel 149 - फोटो : Airtel

    Airtel का 149 रुपये का प्लान

    एयरटेल का सबसे सस्ता रोज 2 जीबी डाटा वाले प्लान की कीमत 149 रुपये है। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं।

    Airtel 179
    Airtel 179 - फोटो : Airtel

    Airtel का 179 रुपये का प्लान

    इस प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं, हालांकि इस प्लान में आपको दो लाख रुपये का जीवन बीमा भी मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें