Airtel के बेस्ट लंबी अवधि वाले रिचार्ज प्लान, मिलेगा 700GB से अधिक डाटा

वैसे तो टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भारतीय बाजार में कई सारे रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को पर्याप्त डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। लेकिन इनमें सबसे खास लंबी अवधि वाले प्लान हैं। इन रिचार्ज प्लान की खासियत है कि यूजर्स को बार-बार नंबर रिचार्ज नहीं कराना पड़ता है। साथ ही इन सभी प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 730 जीबी तक डाटा मिलता है। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इन लंबी अवधि वाले प्लांस के बारे में विस्तार से...

एयरटेल का 2,498 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (730 जीबी डाटा) के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

एयरटेल का 2,398 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
नोट: एयरटेल के 2,498 रुपये और 2,398 रुपये वाले प्लान में फास्टैग के रिचार्ज पर 150 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- 54 फीसदी भारतीय यूजर्स हिंदी भाषा में वीडियो देखना करते हैं पसंद: रिपोर्ट
- Remove China Apps प्ले-स्टोर से हुआ गायब, क्या चीन के विरोध पर गूगल ने लिया फैसला?
- जियो के बाद फेसबुक ने सारेगामा से की साझेदारी, यूजर्स को होंगे ये फायदे
- खुशखबरी: Samsung ने स्मार्टफोन समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाली वारंटी बढ़ाई