{"_id":"5efa43f979714932350f331a","slug":"allahabad-high-court-counting-of-15-posts-of-governing-council-completed-results-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"allahabad High Court : गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की मतगणना पूरी, परिणाम जारी"}
allahabad High Court : गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की मतगणना पूरी, परिणाम जारी
Tue, 30 Jun 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों पर मतगणना का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। सभी 15 पदों का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया की लगभग पूरी हो चुकी है। अब औपचारिक घोषणा और पदभार ग्रहण करना ही शेष रह गया है। जल्दी ही नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण कर लेगी। कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना पूरी होने के बाद रामानुज तिवारी 2055 वोट पाकर पहले स्थान के लिए निर्वाचित हुए। प्रतिभा सिंह 1932 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मतगणना का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी वशिष्ठ तिवारी की देखरेख में संपन्न कराया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2020-21 का चुनाव फरवरी में हुआ था। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पांच पदों और संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला तथा कोषाध्यक्ष के पदों की मतगणना मार्च में लॉक डाउन से पहले ही पूरी कर ली गई थी। कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना का कार्य सबसे अंत में आरंभ हुआ।
विज्ञापन
मतगणना शुरू होते ही वोटों की गिनती को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिस पर एल्डर कमेटी ने वोटों की गिनती रद्द करा कर नए सिरे से मतगणना प्रारंभ कराई। मगर इसके पूरा होने से पहले ही होली की छुट्टी और फिर लॉक डाउन लागू हो गया, जिसकी वजह से मतगणना का कार्य बीच में ही रोक देना पड़ा।
विज्ञापन
आठ जून से अनलाक लागू होने के बाद से ही एल्डर कमेटी मतगणना का कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत थी। लेकिन लाक डाउन के दौरान महानिबंधक ने मतगणना की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। एल्डर कमेटी को 24 जून से मतगणना कराने की अनुमति मिली वह भी सिर्फ सात लोगों की मौजूदगी में। पांच दिनों में मतगणना पूरी कर सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जीत के उत्साह पर दिखा कोरोना का खौफ
गवर्निंग काउंसिल के पदों पर चुनाव परिणाम आने से विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह तो रहा मगर कोरोना संक्रमण का खौफ भी लोगों में साफ देखने को मिला। ज्यादातर लोग मास्क में नजर आए। चूंकि मतगणना में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को आने की मनाही थी, इसलिए ज्यादातर लोग अपने घरों से ही फोन पर परिणाम की जानकारी लेते रहे। मतगणना पूरी होने के बाद भी कुछ एक प्रत्याशी और उनके समर्थक हाईकोर्ट के बाहर हनुमान मंदिर के आसपास एकत्र हुए। सामान्य दिनों में चुनाव के समय होने वाली भीड़ इस बार नदारद थी।पांच महीने से अधिक समय में पूरी हो पाई चुुनाव प्रक्रिया
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इतिहास में यह संभवत: सबसे लंबा चलने वाला चुनाव है। इसे पूरा होने में पांच महीने दस दिन के करीब समय लगा। चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को हुआ था। 22 फरवरी से मतगणना प्रारंभ हुई और 27 फरवरी को चार प्रमुख पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया। 28 को संयुक्त सचिवों का परिणाम आया। मार्च के पहले सप्ताह उपाध्यक्ष के पदों का परिणाम जारी हुआ। इसके बाद होली की छुट्टी और फिर लाक डाउन के कारण मतगणना नहीं हो सकी। कार्यकारिणी के पदों पर 29 जून को मतों की गणना पूरी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो सकी। आम तौर पर चुनाव प्रक्रिया दो से तीन सप्ताह में पूरी हो जाती है। मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से इतना समय लगा।एल्डर कमेटी ने दिया धन्यवाद
बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र और सभी सदस्यों तथा मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने चुनाव जीतने वाले और मतदान कार्य में लगे सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का आभार जताया। सोमनारायण मिश्र और शैलेंद्र सिंह राठौर का मतगणना में उल्लेखनीय योगदान रहा।कार्यकारिणी के चुनाव में सफल उम्मीदवार
उम्मीदवार प्राप्त मत
1- रामानुज तिवारी 2055
2- प्रतिभा सिंह 1932
3- आलोक कुमार मिश्र 1859
4- रामेश्वर दत्त पांडेय 1840
5-आशुतोष कुमार त्रिपाठी 1793
6- रोहित शुक्ला 1748
7- मनोज कुमार पांडेय 1733
8- अंजनी कुमार त्रिपाठी 1727
9- चंद्रकांत त्रिपाठी 1600
10- गणेशमणि त्रिपाठी 1546
11-आमोद त्रिपाठी 1534
12-हया रिजवी 1427
13- इंद्रकुमार चौबे 1421
14- विनय कुमार तिवारी 1399
15- बीरेंद्र कुमार मिश्र 1368
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी
अध्यक्ष- अमरेंद्र नाथ सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- जमील अहमद आजमी
महासचिव- प्रभाशंकर मिश्र
उपाध्यक्ष- अजय कुमार मिश्र(अजय जयहिंद), अनिल कुमार पाठक, रजनीकांत राय, कृष्णकुमार मिश्र(केके मिश्र), अंजू श्रीवास्तव
संयुक्त सचिव प्रशासन- अभिषेक शुक्ल
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- दिलीप कुमार पांडेय
संयुक्त सचिव प्रेस- राजेंद्र कुमार सिंह
संयुक्त सचिव महिला- मंजू कुमारी
कोषाध्यक्ष- दुर्गेश चंद्र तिवारी