{"_id":"594223164f1c1bd1588b45ef","slug":"aiims-2017-result-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात जारी हुआ AIIMS का रिजल्ट, उत्तराखंड से ऋतिक ने बनाई जगह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देर रात जारी हुआ AIIMS का रिजल्ट, उत्तराखंड से ऋतिक ने बनाई जगह
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
hritik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस दाखिलों के लिए 28 मई को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात करीब ढाई बजे जारी हो गया। जिसमें 55वीं रैंक हालिस कर उत्तराखंड से एकमात्र ऋतिक चौहान का चयन हुआ है। जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी ऋतिक चौहान ने ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
ऋतिक चौहान ने जिपमर में बायोलॉजी में 98.91 परसेंटाइल, भौतिक विज्ञान में 99.98 परसेंटाइल और रसायन विज्ञान में 99.97 परसेंटाइल के अलावा अंग्रेजी में 57.55 परसेंटाइल व रीजनिंग में 79 परसेंटाइल हासिल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने गत वर्ष सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं पास की है। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि ऋतिक ने इसके बाद से उनके संस्थान में कोचिंग शुरू की। पहली बार उत्तराखंड का कोई छात्र जिपमर में चयनित हुआ है। यह अविरल क्लासेस के साथ पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऋतिक मेधावी छात्र है। उन्होंने संभावना जताई है कि आने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में भी ऋतिक अच्छा प्रदर्शन करेगा। डीके मिश्रा ने बताया कि इंजीनियरिंग व मेडिकल हेतु नया ‘टारगेट बैच’ 14 जून से प्रारंभ किया जा रहा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस दाखिलों के लिए 28 मई को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात करीब ढाई बजे जारी हो गया। इस परीक्षा में देहरादून से 1700 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा को कठिनतम मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है। रिजल्ट आने के बाद तीन से छह जुलाई के बीच दाखिलों को पहले चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। एम्स की 672 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
यहां देखें रिजल्ट : www.aiimsexams.org