{"_id":"635f7dbdde614f5b0f0a9245","slug":"saharanpur-bku-workers-took-to-the-streets-for-payment-of-sugarcane-arrears-sit-in-protest-at-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सड़कों पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता, डीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
सहारनपुर: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सड़कों पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता, डीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
Mon, 31 Oct 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गन्ना बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गन्ना बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ट्रैक्टर९ट्रॉली पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां से उन्होंने कोर्ट रोड पर सड़कों पर उतर कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में वो कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन