फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moong crop on seven thousand hectare land in agra

आगरा के किसानों को रास आने लगी मूंग की खेती, लागत के मुकाबले मुनाफा है ज्यादा

Thu, 11 Jun 2020 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 04:10 PM IST
सार

  • आगरा जिले में पहली बार सात हजार हेक्टेयर जमीन पर की गई है मूंग की फसल

विज्ञापन
moong crop on seven thousand hectare land in agra
मूंग की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मूंग की खेती आगरा के किसानों को रास आने लगी है। यहां साल दर साल मूंग की खेती करने का चलन बढ़ रहा है। इस बार मूंग की ढाई गुना खेती की गई है। किसानों ने जैविक खाद के इस्तेमाल करने से फसल भी बेहतर है।

विज्ञापन

 
जिले में इस बार सात हजार हेक्टेयर से अधिक मूंग की खेती की है। मार्च में इसकी बुवाई हुई और 90 दिन में फसल तैयार हो जाती है। इस समय मूंग की फसल लगभग तैयार हो गई है। 
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि इसमें प्रति हेक्टेयर 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार होती है। इसकी प्रति हेक्टेयर की लागत सात से आठ हजार रुपये है। बाजार में छह से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी पैदावार होने की उम्मीद

जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि किसानों में मूंग की खेती, सब्जी की खेती का रुझान बढ़ा है। मूंग की खेती इस बार लगभग सात हजार हेक्टेयर में हुई है। फसलों का मुआयना किया है, अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। 

फसल तैयार, भाव भी अच्छा

एत्मादपुर के किसान लाखन सिंह त्यागी ने बताया कि जैविक खाद से मूंग की खेती की है, फसल लगभग तैयार है, अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। बाजार में भी अच्छा भाव है, किसानों को इससे राहत मिलेगी। 

बरौली अहीर के किसान प्रदीप शर्मा ने बताया कि मूंग की खेती में लागत के मुकाबले बचत अधिक है। अगर बारिश से नुकसान हो और अच्छी कीमत मिल जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed