फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj farmer grew yellow watermelon in the farm

Yellow Watermelon: कासगंज के किसान ने उगाया पीले रंग का तरबूज, लोगों को खूब भा रहा इसका स्वाद

Sun, 22 May 2022 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 May 2022 07:04 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में तरबूज तरावट देने का काम करता है। इसके चलते बाजारों में कई किस्मों के तरबूजों की बिक्री हो रही है। कासगंज में एक किसान ने पीले तरबूज की फसल लगाई है, जिससे खूब मांग है। 

विज्ञापन
Kasganj farmer grew yellow watermelon in the farm
किसान रामप्रकाश ने उगाया पीला तरबूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के किसान रामप्रकाश ने अपने खेत में पीले रंग का सरस्वती किस्म का तरबूज उगाया है। यह तरबूज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग रामप्रकाश के खेत से ही तरबूज की खरीद कर रहे हैं। इसका स्वाद भी लोगों को खूब भा रहा है। 

विज्ञापन

 
किसान रामप्रकाश का कहना है कि इस समय उनके खेत में पीले तरबूज हैं। उनका दावा है कि हरे रंग के तरबूज के मुकाबले पीले तरबूज का स्वाद ज्यादा बेहतर है और यह ज्यादा मीठा होता है। तरबूज का रंग ऊपर से तो पीला है, लेकिन अंदर से लाल निकलता है। 

विज्ञापन

25 रुपये प्रति किलो है भाव

उन्होंने बताया कि पहले वह हरे रंग का तरबूज पैदा करते थे, लेकिन जब उन्हें पीले तरबूज के बारे में बताया गया तो उन्होंने इस किस्म के तरबूज को उगाया। किसान रामप्रकाश का कहना है कि हरे तरबूजों के मुकाबले यह पीला तरबूज थोक में 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि हरा तरबूज 8-10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वह बताते हैं कि इसकी खेती में काफी मेहनत है। देशी खाद डालकर इसकी क्यारी बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

55 दिन में यह फसल तैयार हो जाती है। रामप्रकाश का कहना है कि उनका तरबूज थोक मंडी तक नहीं पहुंच पा रहा, लेकिन फुटकर व्यापारी ही खेत से तरबूज खरीद ले जाते हैं। किसान रामप्रकाश का कहना है कि पीले तरबूज की खेती में प्रति बीघा 10 हजार रुपये की लागत आती है। 

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि हर फसल में विभिन्न प्रजातियां एवं विविधता होती हैं। प्रत्येक की अलग विशेषता होती है। पीला रंग का तरबूज भी तरबूज की एक अलग वैरायटी है। इसी तरह से गेहूं में भी काला गेहूं, धान में काला धान की विविधता वाली वैरायटी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed