फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Carrot guava and brinjal included in Internal compensation scheme

गाजर, मटर, किन्नू, अमरूद, शिमला मिर्च, बैंगन भी भावांतर के दायरे में, मुख्यमंत्री खट्टर ने की घोषणा

Wed, 13 Nov 2019 03:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 13 Nov 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Carrot guava and brinjal included in Internal compensation scheme
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में दो वर्षों के दौरान सब्जियों की भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत कुछ और फसलों को इस योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में भावांतर भरपाई योजना की समीक्षा बैठक ली। 

विज्ञापन


बैठक में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अलावा बागवानी विभाग के महानिदेशक और कृषि विभाग के महानिदेशक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू, प्याज, टमाटर और गोभी के अलावा अब गाजर, मटर, किन्नू, अमरूद, शिमला मिर्च और बैंगन को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत गाजर का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल और मटर का मूल्य 1100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला मिर्च और बैंगन के मूल्य का निर्णय हरियाणा किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिश के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और मंडियों में उनके उत्पाद की बिक्री पर यदि उन्हें अपनी फसल के लिए संरक्षित मूल्य से कम मिलता है तो बिक्री मूल्य और संरक्षित मूल्य के अंतर की राशि को प्रोत्साहन के रूप में किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed