{"_id":"5e218a3f8ebc3e4b43353071","slug":"apeda-team-will-come-in-agra-for-workshop-on-potato-crop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलू की गुणवत्ता और उपज बढ़ाने पर होगा मंथन, 20 जनवरी को विशेषज्ञों की टीम आएगी आगरा","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
आलू की गुणवत्ता और उपज बढ़ाने पर होगा मंथन, 20 जनवरी को विशेषज्ञों की टीम आएगी आगरा
Fri, 17 Jan 2020 03:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
आलू की फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आलू की पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) अधिकारियों के साथ विशेषज्ञों की टीम 20 जनवरी को आगरा में आएगी। विशेषज्ञ यहां आलू की गुणवत्ता और उपज के बारे में मंथन करेंगे।
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि उन्होंने हाल में वाणिज्य मंत्रालय की स्थायी समिति के साथ दक्षिण भारत की यात्रा की। इस दौरान एपीडा के चेयरमैन पवन कुमार बेथिकर से आलू की गुणवत्ता में सुधार और किसानों को होने वाले घाटे को रोकने पर विचार किया गया।
सांसद ने बताया कि उत्पादन अधिक और बाजार नहीं मिल पाने के कारण किसानों को हर साल मुसीबत झेलनी पड़ती है। इसका स्थायी समाधान तलाश करना है, जिससे कि अच्छी गुणवत्ता वाले आलू को बाजार भी मिल सके।

मार्च में होगा कार्यशाला का आयोजन
इस पर एपीडा के चेयरमैन ने उत्तर प्रदेश के एपीडा के नोडल अधिकारी सीवी सिंह को आगरा में आलू की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजने का निर्णय लिया। सांसद ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम 20 जनवरी को आगरा आएगी।
यह टीम उद्यान विभाग, कृषि विभाग, कृषि विपणन, मंडी परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। मार्च में आलू किसान और निर्यातकों की कार्यशाला का आयोजन भी आगरा में कराया जाएगा।
यह टीम उद्यान विभाग, कृषि विभाग, कृषि विपणन, मंडी परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। मार्च में आलू किसान और निर्यातकों की कार्यशाला का आयोजन भी आगरा में कराया जाएगा।