{"_id":"5d47f3998ebc3e6ccb57e7b9","slug":"agriculture-minster-in-varanasi-statement-on-farming-21-percent-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश ने दिया कृषि क्षेत्र में 21 प्रतिशत का योगदान","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
कृषि मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश ने दिया कृषि क्षेत्र में 21 प्रतिशत का योगदान
Mon, 05 Aug 2019 02:45 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को खुशखबरी दी है। वाराणसी में बैठक लेने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ऐलान किया है कि प्रदेश के 40 लाख किसानों के खाते में इसी महीने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2018-19 में प्रदेश में खेती ने एक नई इबारत लिखी है। जिसमें पूरे देश की खेती में 21 प्रतिशत योगदान अकेले उत्तर प्रदेश के किसानों का है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 608 लाख मिट्रिक टन अनाज का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
159 लाख मिट्रिक टन चावल की पैदावार हुई है। इसके साथ ही 381 लाख मिट्रिक टन गेंहू का उत्पादन हुआ है। इसके अलावा 24 लाख मिट्रिक टन दलहन फसलों की पैदावार हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश के किसानों की मेहनत को देखते हुए सरकार ने 40 लाख किसानों के खाते में इसी महीने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत धनराशि भेजने का फैसला किया है।