{"_id":"5d5ba29b8ebc3e89dd1fac66","slug":"agriculture-farming-right-time-to-grow-cabbage-vegetable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोभी की फसल का मौसम आया, लगाएं और लाखों रुपये कमाएं किसान, जानिए कैसे होगी रोपाई","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
गोभी की फसल का मौसम आया, लगाएं और लाखों रुपये कमाएं किसान, जानिए कैसे होगी रोपाई
Tue, 20 Aug 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल
रामभज दलाल/अमर उजाला, सांपला(रोहतक)
रामभज दलाल/अमर उजाला, सांपला(रोहतक)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
गोभी की फसल
सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छा समय है गोभी की फसल लगाने का। हाल में गोभी की फसल लगाएं और ढाई महीने में ही मालामाल हो जाएं। इस फसल को लगाने का सही समय आ चुका है। कम समय में तैयार होने वाली यह सब्जी वाली फसल आपको अच्छा मुनाफा दे सकती है। फूल गोभी आमतौर पर सितंबर व अक्टूबर महीने में की जाती है।
मौसम की मार से बचने पर अगेती खेती करने वाले किसान ही इसका अधिक मुनाफा कमाते हैं। लेकिन नए तरीकों से संबधित बीजों से अब गोभी की खेती सालों - साल होने लगी है। इस फसल की आधा दर्जन वैराइटी वैज्ञानिकों ने तैयार की है। जिसमें फूल गोभी, पत्ता गोभी, गांठ वाली व सलाद वाली गोभी की भी मार्केट में खूब डिमांड है।
वैरायटी के साथ - साथ तीन कलर में तैयार होने लगी है। बागवानी विभाग का कहना है कि पहले इसकी पौध तैयार की जाती है। उसके बाद खेत को तैयार करके इसकी रोपाई की जाती है। किसान एक एकड़ में 18 से 20 हजार पौधे लगाएं। जो 70 - 75 दिन में फसल उत्पादन देना शुरू कर देती है । उनका कहना है कि किसान इस फसल को लगाकर कम समय में अधिक मुनाफा ले सकते हैं।

Trending Videos
ऐसे करें रोपाई
हाल में गोभी की पौध तैयार हो रही है। किसान जल्द से जल्द खेत तैयार करके इनकी रोपाई करा दें। पौधे की बीच की दूरी का ख्याल रखें। अधिक नजदीक न लगाएं । मेड बनाकर पौध लगाने से पौधा जल्दी ग्रोथ करेगा और अच्छा फल तैयार होगा। फसल में खरपतवार न होने दें और समय - समय पर पानी लगाते रहें।
विभाग के अनुसार प्रदेश में सब्जियों के एरिया में गोभी करीब एक लाख हेक्टेयर में लगाई जाती है। किसान अगर अगेती फसल व सभी अच्छी अलग - अलग वैरायटी की पैदावार करता है तो अधिक मुनाफा पा सकता है।
पहले पौध तैयार करें
रोहतक के उद्यान विकास अधिकारी कमल सिंह सैनी का कहना है कि पहले पौध तैयार करें । फिर 15 - 20 दिन बाद उसकी रोपाई करें। जिले में करीब दो हजार हेक्टेयर में गोभी उगाते हैं जबकि प्रदेश भर में यह करीब सवा लाख हेक्टेयर में उगाई जाती है।