फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agriculture department will promote black wheat crop in Mainpuri

खेताबाड़ी: मैनपुरी में काले गेहूं के उत्पादन से चमकेगी किसानों की किस्मत, दोगुना होगा लाभ

Fri, 07 Oct 2022 06:38 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 06:38 AM IST
सार

कृषि विभाग के अनुसार काला गेहूं उगाने पर किसानों को दोगुना लाभ होगा। यह सामान्य गेहूं से दोगुनी कीमत पर बिकता है। पोषक तत्व भी सफेद गेहूं की तुलना में काले गेहूं में अधिक होते हैं।

विज्ञापन
Agriculture department will promote black wheat crop in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी जिले में किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए अब प्रशासन काले गेहूं के उत्पादन को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाने वाले काले गेहूं की कीमत अधिक होने से किसानों को लाभ भी अधिक होगा। इसके लिए कृषि विभाग और उद्योग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में काले गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


कृषि प्रधान जिला होने के चलते मैनपुरी में गेहूं और धान का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर होता है। मैनपुरी से बासमती चावल का निर्यात जहां यूरोपीय देशों के साथ ही खाड़ी देशों को होता है तो वहीं देशभर में इसकी मांग है। इससे किसानों को बासमती धान की कीमत भी बेहतर मिलती है। इसी के चलते अब कृषि विभाग और उद्योग विभाग ने किसानों की आय और बढ़ाने के लिए काले गेहूं की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

किसानों को किया जाएगा जागरुक

इसके तहत प्रचार प्रसार करके कृषि विभाग पहले चरण में काले गेहूं का रकबा बढ़ाने में जुट गया है। इसके तहत कृषि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी किसानों को काले गेहूं के प्रति जागरुक करेंगे। विभाग का मानना है कि किसान काला गेहूं इसलिए नहीं उगाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके उत्पादन की विधि सामान्य गेहूं से भिन्न है। वहीं कृषि विभाग के अनुसार ये एक मिथ्या बात है। सामान्य गेहूं की तरह ही आसानी से काले गेहूं का उत्पादन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: ई-केवाईसी करा दी, फिर भी नहीं आई 11वीं किस्त, क्या है कारण
 

Trending Videos

कृषि विभाग का दावा है कि काले गेहूं के उत्पादन से किसानों की आय दोगुनी होना तय है। अगर किसान काला गेहूं उगाते हैं तो इसका निर्यात भी किया जाएगा। इससे कीमतें और भी अच्छी मिलेंगी। किसानों की राहत के लिए कृषि विभाग और उद्योग विभाग मिलकर मिलर्स से अनुबंध कराने के लिए भी तैयार हैं, ताकि बाद में किसानों को परेशान न होना पड़ा। अधिक जानकारी के लिए किसान विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

किसानों को होगा दोगुना लाभ 

कृषि विभाग के अनुसार काला गेहूं उगाने पर किसानों को दोगुना लाभ होगा। विभाग द्वारा तैयार एक चार्ट के अनुसार काले गेहूं का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 35 कुंतल के करीब होता है। अगर चार हजार रुपये प्रति कुंतल की दर से भी जोड़े तो ये लगभग 1.40 लाख रुपये का उत्पादन देता है। जो आमतौर पर एक हेक्टेयर में पैदा होने वाले सफेद गेहूं की कीमत से दोगुना है। सफेद गेहूं का उत्पादन एक हेक्टेयर में औसतन 40 कुंतल होता है। इसकी कीमत 1800 रुपये से दो हजार रुपये प्रति कुंतल रहती है।

तीन साल में 75 हेक्टेयर पहुंचा रकबा 

काले गेहूं के प्रति धीरे-धीरे किसानों में रुचि बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि बीते तीन सालों में काले गेहूं का रकबा शून्य से 75 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2020 में इसका क्षेत्रफल दो हेक्टेयर, 2021 में पांच हेक्टेयर था। जो 2022 में बढ़कर 75 हेक्टेयर पहुंच गया है।

एंथोसाइनिन की अधिकता बनाती है खास 

काले गेहूं में उपलब्ध एंथोसाइनिन नाम के पदार्थ की मात्रा की अधिकता उसे खास बनाती है। साथ ही अन्य पोषक तत्व भी सफेद गेहूं की तुलना में काले गेहूं में अधिक होते हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार काले गेहूं में सफेल गेहूं की तुलना में एंथोसाइनिन की मात्रा से 20 से लेकर 30 गुना तक, आयरन की मात्रा 20 प्रतिशत अधिक और जिंक की मात्रा 25 प्रतिशत तक अधिक होती है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि काला गेहूं उगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके उत्पादन की विधि भी सामान्य गेहूं की समान ही है। लेकिन काले गेहूं की कीमत सामान्य गेहूं की अपेक्षा दोगुनी है, जिससे किसानों को लाभ भी दोगुना होगा।

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त मोहम्मद सऊद ने बताया कि कृषि विभाग से जुड़कर काले गेहूं का उत्पादन जिले में बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर बड़े पैमाने पर जिले में काला गेहूं उत्पादन किया जाएगा, तो उसका निर्यात भी हो सकेगा, जिससे कीमत और भी बेहतर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed