फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agriculture Department issues alert over Dwarf virus threat on paddy crop

Mainpuri: धान की फसल पर मंडराया ड्वार्फ वायरस का खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 01 Sep 2022 06:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 06:18 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर में इस बार धान की रोपाई हुई है। फसल पर साउथर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस का खतरा बढ़ गया है। आम भाषा में इसे बौना रोग भी कहते हैं। 

विज्ञापन
Agriculture Department issues alert over Dwarf virus threat on paddy crop
खेत में खड़ी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब फसलों में भी वायरस का खतरा मंडराने लगा है। इस बार धान की फसल में ड्वार्फ वायरस के खतरे ने किसानों की नींद उड़ा दी है। मैनपुरी जिले में कृषि विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर में इस बार धान की रोपाई हुई है। फसल पर साउथर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस का खतरा बढ़ गया है। आम भाषा में इसे बौना रोग भी कहते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में इसके प्रकोप के चलते प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे उत्पादन बहुत प्रभावित होता है। कृषि विभाग के अनुसार ये वायरस एक कीट से फैलता है, जिसे सफेद पीठवाला फुदका के नाम से जाना जाता है। वायरस या कीट का प्रकोप दिखने पर किसान उपचार के साथ ही कृषि विभाग को सूचित करें। 

विज्ञापन

ऐसे करेंगे वायरस की पहचान 

इससे प्रकोपित पौधे बौने हो जाते हैं। पत्तियां गहरे हरे रंग की होने के साथ ही कल्ले मुरझाने लगते हैं। 

ये करें उपचार 

प्रकोपित पौधे को उखाड़कर दूर मिट्टी में गहरा दबा दें
खेत के चारों और खरपतवार को निकलाकर सफाई करें
नियंत्रण के लिए बुप्रोफजिन 25 प्रतिशत 800 एमएल का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। 
एसिटाप्रिड 20 प्रतिशत  सौ ग्राम का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। 

जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि ड्वार्फ वायरस का प्रकोप धान की फसल में होता है। अलर्ट जारी किया गया है। किसान को लक्षण नजर आते हैं तो उपचार के साथ ही कृषि विभाग को अवगत कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed