फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   advocating 'one nation one health policy' to reform the medical system

सेमिनार : चिकित्सा प्रणाली में सुधार के लिए ‘एक राष्ट्र एक स्वास्थ्य नीति’ की वकालत

Mon, 24 Jul 2023 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:09 AM IST
सार

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने आयुर्वेद को देश की अमूल्य धरोहर बताया। आयुर्वेद मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.जी एस तोमर ने बताया कि आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता एवं वैश्विक स्वीकार्यता आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।

विज्ञापन
advocating 'one nation one health policy' to reform the medical system
आयुर्वेद संगोष्ठी में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिकित्सा प्रणाली में सुधार के लिए लंबे समय से ‘एक राष्ट्र एक स्वास्थ्य नीति’ की बात की जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने यह नारा दिया था। केंद्र की मौजूदा सरकार इसी व्यवस्था पर काम कर रही है। यह बातें रविवार को विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से हिंदुस्तानी एकेडमी के गांधी सभागार में आयोजित जीर्ण एवं असाध्य रोगों का आयुर्वेद उपचार विषयक राष्ट्रीय सेमिनार में कही गईं।

विज्ञापन






विज्ञापन



 

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने आयुर्वेद को देश की अमूल्य धरोहर बताया। आयुर्वेद मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.जी एस तोमर ने बताया कि आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता एवं वैश्विक स्वीकार्यता आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर विशिष्ट अतिथि अपर मेला अधिकारी महाकुंभ डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने अपने अनुभवों को साझा किया। अध्यक्षता हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव डीपी सिंह ने की। इससे पहले आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. दुर्गा प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पीलीभीत के प्रवक्ता डॉ. हरिशंकर मिश्र को सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

संचालन डॉ. शांति चौधरी ने किया। इस मौके पर डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, डॉ. राजतिलक तिवारी, डॉ. अर्पिता राज, डॉ. आरसी मौर्य, डॉ. भरत नायक, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कौशाम्बी डॉ. अनीता सिंह, यमुनोत्री गुप्ता समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed