फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   पंचायत राज सफाई कर्मचारियों ने दी चेतावनी

पंचायत राज सफाई कर्मचारियों ने दी चेतावनी

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जोरदान आंदोलन करेंगे। सफाई कर्मचारियों ने परिवार सहित भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिस कारण वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। छह माह बीत जाने के बाद भी पीपीएफ का फार्म नहीं भरा गया है। सफाई कर्मचारियों को वेतन देने की तिथि निर्धारित की जाए। प्रतिदिन सफाई कर्मियों के किए जाने वाले स्थानांतरण के नाम पर अटैचमेंट रद्द कर उन्हें उनके वास्तविक गांवों में रिलीव करने संबंधी आदेश जारी किए जाए। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अधिकारियों के घर पर ना लगाकर उनको गांवों में तैनात किया जाए, ताकि लोगों की शिकायत दूर हो सके। सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी समस्याएं तुरंत दूर की जाएं। अन्यथा वे अपने परिवार सहित भूख हड़ताल करने को विवश होंगे। इस मौके पर घनश्याम, अमित कुमार, हीरा लाल, गणेश बाबू, जयदीप, परविंदर, विशाल, जयपाल सरन, विशाल और सत्यपाल सहित अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed