फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   30 से 40 वर्ष के 11338 बेरोजगार

30 से 40 वर्ष के 11338 बेरोजगार

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में भत्ता देने के लिए 30 से 40 वर्ष के बीच के बेरोजगारों की आयु सीमा तय की गई है। जिले में इस मानक को पूरा करते हुए बेरोजगारों की संख्या 11338 है हालांकि भत्ता पाने के लिए 60 204 बेरोजगार आवेदन कर चुके है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में 18 से 25 वर्ष के बेरोजगारों की सेवायोजन कार्यालय में भीड़ उमड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा उम्र की बाध्यता समाप्त करने से सेवायोजन कार्यालय की रौनक और बढ़ गई। 30 से 55 वर्ष तक के बेरोजगार भी लाइनों में खड़े होकर धक्के खाते रहे। भीड़ का आलम यह रहा कि कार्यालय के जीने की रेलिंग टूट गई। अप्रैल जाते जाते 60 204 बेरोजगारों ने पंजीयन कराया। फिलहाल पंजीयन कराने में पुरुषों की संख्या सर्वाधिक रही। 35 से 45 वर्ष के ऐसे 11319 पुरुषों ने पंजीयन कराने में सफल रहे। इसमें महिलाओं की संख्या 39 913 है। उजनेड़ी गांव के महीपत सिंह सरकार के फैसले से खुश है। कहते है उनकी उम्र 38 वर्ष हो चुकी है। दो साल ही सही भत्ता तो मिलेगा। 40 वर्ष से कम उम्र वाले सुमेरपुर के दिनेश, जितेंद्र कुमार, प्रेमसुधा, शिवकुमार, अरुण देवी, खरौज के वीरेंद्र कुमार भी भत्ता पाने के प्रति खासे उत्साहित है। जिला सेवायोजन अधिकारी रामखेलावन का कहना है कि 30 से 40 वर्ष के 11338 बेरोजगार है। जिन्हें बेरोजगारी भत्ता जांच के बाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed