फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   गोलाफेंक में पुष्पेंद्र, भाला फेंक में सोनू अव्वल

गोलाफेंक में पुष्पेंद्र, भाला फेंक में सोनू अव्वल

Thu, 13 Mar 2014 05:33 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 13 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम रही। गोला फेंक में पुष्पेंद्र और चक्का फेंक में सोनू ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक अवनीश शर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता पूर्वाह्न में कांशीराम कॉलोनी के मैदान में शुरू हुई। प्रधानाचार्य रूपा शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को खेलकूद के नियमों की जानकारी दी। छात्र और छात्रा वर्ग की आठ सौ मीटर संयुक्त दौड़ में पूनम प्रथम, वैष्णो द्वितीय, शिवम और सोनू तृतीय, चार मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, वैष्णो द्वितीय और सोनू को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, वैष्णो द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय रहा। लंबी, ऊंची कूद में पूनम अव्वल रहीं। वैष्णो और दुर्गेश द्वितीय, भगवान सिंह और मोरपाल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

गोलाफेंक प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र प्रथम, पूनम द्वितीय, मुनीश तृतीय रहे। चक्का फेंक में सोनू प्रथम, शिवम द्वितीय और पूनम को तृतीय स्थान मिला। भाला फेंक प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र प्रथम, मुनीश द्वितीय और वैष्णो तृतीय रहा। विजेताओं को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। व्यवस्थाओं में सूफिया, साक्षी मित्तल, राफिया, श्रेष्ठी, संध्या, रिया, रुखसार, फरीदा, सोनालिका, राजकुमार, अरुण कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed