फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   जज के स्टेनो से साढ़े सत्रह हजार की ठगी

जज के स्टेनो से साढ़े सत्रह हजार की ठगी

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मोबाइल और इंटरनेट के जरिये ठगी के मामले दिनोदिन बढ़ रहे हैं। अब ठग सरकारी कर्मचारियों और प्रभावशाली लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। शनिवार सुबह जिला सत्र न्यायालय में कार्यरत स्टेनो से इसी तर्ज पर साढ़े सत्रह हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मधुवन कॉलोनी निवासी आनंद प्रकाश जौहरी जजी में स्टेनो हैं। एक मार्च की सुबह उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। जौहरी को बताया गया कि उनके एटीएम का रिन्युवल होना है। उन्होंने बाकी डिटेल तो ले ली है बस एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दें। जल्दबाजी में जौहरी कॉल करने वाले को पिन नंबर बता गए। हालांकि कॉल कटने के बाद जब उन्हें एहसास हुआ कि कोई धोखा हो सकता है तो वह तत्काल बैंक पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने एकाउंट दिखवाया तो सन्न रह गए।
विज्ञापन

केवल आधे घंटे के अंतराल में अकाउंट से 17,495 रुपये निकाल लिए गए। छह बार में यह धन निकाला गया। जबकि एक बार एक एकाउंट में भी रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि इसके बाद जौहरी के आग्रह पर बैंक प्रबंधन ने एकाउंट लॉक करा दिया। जौहरी ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर के साथ ही संबंधित मोबाइल नंबर और एकाउंट नंबर भी दिया है। जौहरी ने अधिकारियों से भी इस रैकेट को पकड़वाने की मांग की है ताकि कुछ और लोगों को ठगी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed