फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   प्रधान के घर में घुसकर महिलाओं से मारपी

प्रधान के घर में घुसकर महिलाओं से मारपी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- मां और पत्नी घायल
विज्ञापन

- घटना से गांव की महिलाओं में दहशत, एसएसपी से गुहार

बदायूं। थाना कुंवरगांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। महिलाओं पर हुए हमले ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। गुस्साई महिलाओं ने अभद्रता करने वालों की शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इन महिलाओं ने एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव बल्लिया के प्रधान ओमप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति उनसे राजनैतिक रंजिश मानता है। उसी के चलते पूर्व में उसके अपहरण की कोशिश भी कर चुका है। बीती रात करीब सात-आठ बजे उनका भाई कुंवरपाल गांव में ही किशन के घर दावत खाकर लौट रहा था। आरोपी लोगों ने कुंवरपाल को घेर लिया लेकिन वह किसी तरह से हमलावरों से छूट निकल भागा, हमलावर उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए। इसके बाद हमलावरों ने घर पर जमकर पथराव किया। पथराव के बाद उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और गालियां दी। इसके बाद सारी सीमाओं को पार करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें उनकी मां रामवती, पत्नी लौंगश्री को घायल कर दिया। हमलावर पर बंदूक, लाठी और डंडे लेकर थे। पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिलाओं के साथ हुए बुरे बर्ताव की वजह से गांव की महिलाओं में दहशत का माहौल है। गुस्साई गांव की महिलाओं ने पीड़ित महिलाओें के साथ एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने महिलाओं के खिलाफ हुए बुरे बर्ताव पर सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed